Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मोनालिसा ने अपने मांता पिता पर लगाये गंभीर आरोप, संजय मिश्रा ने बैड टच किया



मोनालिसा ने अपने मांता पिता पर लगाये
गंभीर आरोप, संजय मिश्रा ने बैड टच किया

नेशनल डेस्कः 
महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। उसने फरमान खान के साथ केरल में शादी कर ली है. दोनों फिलहाल केरल में ही हैं। हिंदू संगठन उनकी शादी को लेकर लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि फरमान ने मोनालिसा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी की है। अभिनेत्री के परिवार ने एमपी पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बेटी के वापसी की गुहार लगाई है।


वहीं मोनालिसा और फरमान ने इन आरोपों पर केरल के एर्नाकुलम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मोनालिसा ने फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा और अपने माता पिता पर बेहद गंभीर आरोप लगाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोनालिसा ने कहा कि उसके माता-पिता मीडिया के सामने दिखावा कर रहे हैं. उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है। सनोज मिश्रा की फिल्म 10 करोड़ रुपये में नहीं बनी। फिल्म पर तीन लाख रुपये भी खर्च नहीं हुए हैं। मोनालिसा ने कहा, ‘मेरे मां-बाप को अपने बच्चों से कोई मतलब नहीं है. बचपन से मैंने मां का प्यार नहीं देखा। मां का ड्रिंक करना, पापा का दूसरी औरतों के साथ रहना। 


मेरे तीन बहन-भाई को सिर्फ मैंने पाला और कैसे पाला ये सिर्फ मुझे पता है। सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है. वह मेरी फैमिली को डरा-धमका रहा है। वह बता रहा है कि मेरी फिल्म 10 करोड़ रुपये की है लेकिन उसकी फिल्म तीन लाख रुपये की भी नहीं है। वह सोचता है कि मोनालिसा मेरे पास क्यों नहीं आई, उसने फरमान से शादी क्यों की। मेरी फैमिली वाले भी सब ड्रामा कर रहे हैं। वो लोग ड्रिंक कर रहे हैं, डांस कर रहे हैं. मेरे पास इसका सबूत भी है। सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म के लिए आपको कितने पैसे दिए, इस सवाल के जवाब में मोनालिसा ने कहा, ‘उसने मुझे फिल्म के लिए कोई पैसे नहीं दिए, उल्टा मैंने उसे 50 हजार रुपये दिए थे। मुझे उससे 50 हजार रुपये लेने हैं. उसने मेरी फैमिली को पैसों का लालच दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad