Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Siddharthnagar : सोमवार की शाम से गायब था, मंगलवार को पेड़ से लटकती लाश मिली

पेड़ से लटकती लाश


Siddharthnagar : सोमवार की शाम से गायब था,
मंगलवार को पेड़ से लटकती लाश मिली

सिद्धार्थ नगर, ब्यूरो (अवधेश मिश्र)। सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया गांव से बुरी खबर है। यहां गांव के बाहर नदी के किनारे पेड़ से लटकता एक 20 वर्षीय युवक का शव मिला है। जनपद मे आये दिन सुसाइड के मामले सामने आ रहे हैं। प्रथमदृष्टया इस मामले को भी आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। गांव में दहशत का माहौल है। घटना के संदर्भ मे लोग तरह तरह की चर्चायें कर रहे हैं। जानाकरी के मुताबिक युवक कल शाम घर से बाहर निकाला था और ग्रामीणों ने आज नदी किनारे पेड़ से लटकता उसका शव देखा। तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से आवश्यक जानकारी व साक्ष्य जुटाया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चलेगा, तदनुसार विधिक कार्यवाही अमल मे लाई जायेगीद्य।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad