Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Bihar: शीतला देवी मंदिर मे मची भगदड़ में 8 महिलाओं समेत 9 श्रद्धालुओं की मौत



Bihar: शीतला देवी मंदिर मे मची
भगदड़ में 8 महिलाओं समेत 9 श्रद्धालुओं की मौत

बिहार डेस्कः
चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को नालंदा जिले के माता शीतला देवी मंदिर में मची भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। 8 महिलाओं की डेडबॉडी मॉर्टम हाउस लाई गई हैं। एक पुरूष ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ा है। चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला देवी मंदिर मे मेला लगा था।

 


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। दर्शन करने की जल्दी में धक्का-मुक्की मच गई। कई लोग भीड़ में दब गए। बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद मंदिर और मेला को बंद करवा दिया है। हादसे में मारे गए 6 लोगों की पहचान हो पाई है। इनमें रीता देवी (50), कांति देवी (50), आशा देवी (65), देवंती देवी (35), अनुष्का देवी (40) और रेखा देवी (45) हैं। मृतकों में 6 नालंदा की रहने वाली हैं। एक नवादा, एक पटना की हैं, जबकि एक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद सीएम ने मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं। सरकार ने मृतकों के आश्रितों को 6 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। वही केंद्र सरकार ने 2 लाख के मुआवजे की घोषणा की है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad