Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सीजेएम ने दिया आत्महत्या मामले की जांच के आदेश



सीजेएम ने दिया आत्महत्या मामले की जांच के आदेश
बस्ती, 31 मार्च।
सीजेएम आशीष कुमार राय ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतासी निवासी शिवानिगम की प्रेम प्रसंग में हत्या मामले में कप्तानगंज के थाना प्रभारी को सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना करते हुये 15 दिन के भीतर अवगत कराने का आदेश दिया है। मामले की पैरवी अधिवक्ता सौरभ मिश्रा और करूणेश प्रताप पाल ने किया।घटनाक्रम के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतासी निवासी शिवानिगम का गांव की ही एक लड़की से प्रेमप्रसंग था। इसे लेकर लड़की के पिता, चाचा और तीन अन्य लोगों ने शिवानिगम को पहले मारा पीटा फिर दुपट्टे से गलाकर कसकर शव को पेड़ पर लटका दिया। कप्तानगंज पुलिस ने इसे आत्महत्या घोषित कर दिया। शिवानिगम के पिता बाबूलाल ने सीजेएम आशीष कुमार राय की अदालत में मुकदमा दायर किया। अधिवक्ता सौरभ मिश्रा और करूणेश प्रताप पाल ने अदालत के समक्ष महत्वपूर्ण बिन्दुओं को रखा इसके बाद मामले में विवेचना का आदेश दिया गया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad