Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सनराइज स्कूल (Sunrise School) को मिली शानदार बिल्डिंग, शिक्षा को मिलेंगी नई ऊंचाइयां



सनराइज स्कूल को मिली शानदार बिल्डिंग, 
शिक्षा को मिलेंगी नई ऊंचाइयां
बस्ती, 31 मार्च। पुरानी बस्ती में रेलवे स्टेशन रोड स्थित सनराइज स्कूल ने आज अपने नए व भव्य चार मंजिला प्रांगण में पैरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्कूल द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय द्वारा सन 2019 में प्रारंभ किया गए जूनियर इंजीनियरिंग प्रोग्राम रहा प्रधानाचार्य ने बताया कि वह पिछले 6 साल से जूनियर इंजीनियरिंग प्रोग्राम चला रहे हैं जिसमें सिलेबस से मैप किए हुए प्रैक्टिकल कराए जाते हैं। 


इसका डिस्प्ले भी लगाया गया। विद्यालय में अब प्ले वे कक्षाएं भी शुरू की जा रही हैं। इस सत्र में दी जाने वाली विशेष सुविधाओं में एस्ट्रोनॉमी लैब, मैथ लैब, रोबोटिक लैब, लेंग्वेज लैब, जूनियर इंजीनियरिंग प्रोग्राम, प्ले वे, आर्ट, म्यूजिक व एक्टिविटी रूम, स्मार्ट क्लास, इनडोर गेम एरिया, आउटडोर गेम एरिया, लाइब्रेरी, सोशल स्टडीज लैब शामिल है। उन्होने बताया कि 9वीं व 11 वीं की कक्षा में भी प्रवेश प्रारंभ हो गया है। सत्र 2025-26 के रैंकर व अभिभावक व प्रतिभागियों को मेडल, शील्ड तथा सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad