Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फतेहपुर मे एक ही परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड किया

 



फतेहपुर मे एक ही परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड किया
यूपी डेस्कः 
फतेहपुर से हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक कमरे मे मां-बेटे और देवर की लाश मिली है। तीनों के गले पर घाव थे। हाथों की नस कटी हुई थी। पास में जहर की पुड़िया थी। महिला के पति अपनी बेटी की ससुराल गए थे। बुधवार शाम जब घर लौटे तो मुख्य द्वार अंदर से बंद था। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा। 


अंदर गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे मे तीन लाशें पड़ी थीं। पथमदृष्टया पुलिस इसे सुसाइड मानकर चल रही है। मामला सदर कोतवाली इलाके का है। चौफेरवा गांव निवासी सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव (52) अपने बड़े भाई सुशील कुमार श्रीवास्तव (55), भाभी सुशीला श्रीवास्तव (55) और भतीजे अमर (28) के साथ रहते थे। बुधवार शाम करीब 5 बजे जब सुशील श्रीवास्तव घर पहुंचे, तो उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। उन्होंने आवाज दी, लेकिन घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। सुशील ने लोहे की रॉड से दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। 


पत्नी सुशीला और बेटा अमर खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। सुनील भी जमीन पर पड़े तड़प रहे थे। उनकी सांसें चल रही थीं। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। घायल सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुशील श्रीवास्तव ने बताया कभी घर में कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था। भाई सुनील की शादी करीब 20 साल पहले आबू नगर मोहल्ले में हुई थी। शादी के 6 महीने बाद ही उसका तलाक हो गया था। इसके बाद से वह हमारे परिवार के साथ ही रहता था। एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया, तीनों शवों के गले पर ब्लेड के जख्म मिले हैं। हाथ की नसें भी कटी थीं। मौके से जहर की पुड़िया, ब्लेड और सुसाइड नोट भी मिला है। इसमे कुछ लोगों के नाम है जिन पर परेशान करने का आरोप है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad