Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Kanpur: खेत मे न्यूड मिली 11 साल के बच्ची की मिट्टी मे दफन लाश



Kanpur: खेत मे न्यूड मिली 11 साल के बच्ची की मिट्टी मे दफन लाश 
यूपी डेस्कः
यूपी मे आपराधिक मामलों का ग्राफ शिखर पर है। ताजा मामला कानपुर का है। यहां बिधनू थाना क्षेत्र में 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसकी न्यूड बॉडी एक खेत में मिली जिसे मिट्टी डालकर छिपाया गया था। शव पर चोट के गहरे निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद बच्ची का मर्डर किया गया है। पुलिस अतिधकारी इसे जमीनी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं।


परिवार वालों ने पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उसका घर फूंकने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर बितर किया। गुस्साए लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू की। पड़ताल के दौरान पुलिस को आरोपी पड़ोसी के घर से मिट्टी से सने कपड़े टंगे मिले। फोरेंसिक टीम ने इसे कब्जे में ले लिया है। आरोपी हिरासत में है उससे पूछताछ जारी है।


जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। बच्ची 5 बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके घर से आरोपी के घर की दूरी सिर्फ 200 मीटर है। बच्ची सोमवार शाम से लापता थी। बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी 5वीं में पढ़ती थी। वह बड़ी बहन के साथ सोमवार दोपहर 3 बजे बकरियां चराने के लिए गई थी। बड़ी बहन बकरी का बच्चा छोड़ने घर आ गई थी। लगभग दो घंटे बाद जब वह खेत पर पहुंची तो उसकी बहन लापता थी। 


उसने आवाज लगाई, जब वह नहीं मिली तो घर आकर हमें बताया। हमने परिवार और आसपास के लोगों के साथ गांव में खोजबीन की, जब कुछ पता नहीं चला तो शाम 7 बजे बिधनू थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने ग्रामीणों के साथ गांव और आसपास खेतों में बच्ची की खोजबीन शुरू की। एक युवक ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे घर से 500 मीटर दूर एक खेत में गए तो एक जगह खोदी हुई मिट्‌टी दिखी। मिट्‌टी में नमी देखकर शक हुआ कि इसे कुछ देर पहले ही खोदा गया है। सभी ने उस जगह गड्‌ढा खोदना शुरू किया। फिर बच्ची की लाश देखी। युवक ने बताया कि गड्‌ढे में बच्ची की न्यूड लाश थी। प्राइवेट पार्ट में खून था। शरीर पर हैवानियत के कई निशान थे। लाश को कपड़े में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 


बच्ची के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है। कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया- डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की 5 टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। कई अहम सबूत भी मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad