Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हाउस टैक्स निर्धारण मे नगरपालिका की मनमानी, भवनस्वामी भड़के, ईओ को दिया ज्ञापन



हाउस टैक्स निर्धारण मे नगरपालिका की मनमानी,
भवनस्वामी भड़के, ईओ को दिया ज्ञापन

बस्ती, 18 मार्च। नगरपालिका प्रशासन द्वारा मनमाने तरीके से हाउस टैक्स निर्धारित किये जाने को लेकर भवनस्वामियों मे काफी रोष है। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले भवनस्वामियों ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर हाउस टैक्स के निर्धारण मे संगठन को विश्वास मे लेकर पुनः विचार करने की मांग किया है। 


अन्यथा की स्थिति में 23 मार्च को नगरपालिका का घेराव कर निर्णायक संघर्ष की शुरूआत की जायेगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ईओ की होगी। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा हाउस टैक्स मे अचानक 200 से 250 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी और इसे ब्याज सहित वसूल करने की धमकी वाली नगरपालिका की मानसिकता ने अंग्रेजी हुकूमत को पीछे छोड़ दिया है। भवन स्वामी इस मनमानी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होने कहा अच्छा होगा भवन स्वामियों को विश्वास मे लेकर टैक्स निर्धारण पर पुनः विचार किया जाना उचित होगा। 


आनंद राजपाल ने कहा हाउस टैक्स को लेकर शिकायती पत्र डीएम को सौंपा गया है जिस पर कार्यवाही लंबित है। जिसका मूलवाद संख्या डी 2026171000090 है। इसमे अगली तारीख 20 मार्च को है। बगैर इसका निस्तारण किये या भवनस्वामियों को सुने नगरपालिका मनमानी तरीके से टैक्स का निर्धारण नही कर सकती। यह नगरपालिका अधिनियम 1916 के प्रावधानों की अनदेखी है। ईओ को ज्ञापन देते समय सुनील कुमार गुप्ता, सूर्यकुमार शुक्ला, आशुतोष पाण्डेय, सुनील श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad