बिजनौर में बाइकों की टक्कर, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
जिला संवाददाता, बिजनौर (फैसल खान) नगीना थाना क्षेत्र में नगीना-नहटौर मार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहल्ला सेवावाली गावड़ी निवासी दीपू (22) पुत्र उमेश और हेमराज (19) पुत्र हरीश सैनी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनो देर शाम किसी से पैसे लेने के लिए बाइक से ग्राम सराय जा रहे थे।
रास्ते में ग्राम धर्मशा नगली के पास उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नगीना सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक फर्नीचर का काम करते थे। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।











Post a Comment
0 Comments