Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काउंटडाउन शुरू, पीएम मोदी 25 मार्च को करेंगे उद्घाटन



नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का
काउंटडाउन शुरू, पीएम मोदी 25 मार्च को करेंगे उद्घाटन

गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
प्रधानमंत्री द्वारा आगामी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर एवं कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण तथा एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और संचालन) के शिलान्यास को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इण्टरनेशल एयरपोर्ट जेवर पहुंचकर लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

      

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अवलोकन के मार्ग को देखा और  पैसेंजर टर्मिनल, कार्गो टर्मिनल, रैली स्थल, पार्किंग व्यवस्था, विभिन्न मार्गों, हेलीपैड सहित सभी प्रमुख स्थलों पर की गयी तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित सभागार में  जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में एयरपोर्ट, कार्गो लोकार्पण, एमआरओ शिलान्यास तथा संपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं संचालन योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुये अपने दायित्वों का निर्वहन करें और प्रत्येक कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट अतिथियों, मीडिया, विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य की उपस्थिति को देखते हुए व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं प्रभावी हों। कार्यक्रम को भव्य एवं विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने व्यापक स्तर पर ब्रांडिंग एवं प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचें।


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से जुड़े सभी मार्गों की सुगमता, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, परिवहन सुविधा, अग्नि सुरक्षा, चिकित्सा सेवाएं एवं साइनेज सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विभिन्न जनपदों से आने वाले जनसमूहों की सुविधा हेतु पार्किंग में भी मोबाइल शौचालय, हेल्प डेस्क, पेयजल, चिकित्सा सुविधा आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad