Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सेंट बेसिल स्कूल की मनमानी पर रोक लगाने की मांग, डीएम से शिकायत



सेंट बेसिल स्कूल की मनमानी
पर रोक लगाने की मांग, डीएम से शिकायत

बस्ती, 17 मार्च। अधिवक्ता धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया ने जिलाधिकारी को पत्र देकर सेंट बेसिल स्कूल खीरीघाट, भटोलवा में बच्चों के अधिकारो के संरक्षण को लेकर समस्याओं के समाधान की मांग किया है। पत्र में अधिवक्ता धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया ने कहा है कि सेंट बेसिल स्कूल में अध्ययनरत बच्चों व एडमिशन को लेकर विद्यालय प्रबन्धन द्वारा अनुचित व्यवहार, मानसिक उत्पीड़न अनियमित शुल्क वसूली तथा आवश्यक शैक्षणिक तथा मूल भूत सुविधाओं में कमी जैसी समस्याएं सामने आ रही है। 


उक्त परिस्थितियों के कारण बच्चो के अधिकारो का हनन हो रहा है और उनके शारीरिक और मानसिक विकास तथा शिक्षा के अधिकार से वंचित कर बच्चों के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव डाला जा रहा है यह मामला बच्चों की सुरक्षा एवं शिक्षा के अधिकार से जुड़ा हुआ मामला है एवं गम्भीर विषय है। उन्होने मांग किया कि बच्चों के शिक्षा के अधिकारों को सुनिश्चित करते हुए विद्यालय प्रबन्धन के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने के साथ ही छात्रों का उत्पीड़न रोका जाय। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad