Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Delhi NCR: लिव इन मे रह रहे ब्वायफ्रेण्ड ने सेनेटाइजर से जलाया प्रेमिका का प्राइवेट पार्ट



सेनेटाइजर से जलाया प्रेमिका का प्राइवेट पार्ट
दिल्ली, एनसीआर (ओपी श्रीवास्तव) यहां पाश इलाके मे सनकी प्रेमी ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जायेगी। लिव इन मे रह रहे ब्वायफ्रेण्ड ने अपने प्रेमिका सें हुई मामूली कहासुनी के बाद ये खौफनाक कदम उठाया। 19 साल की एक युवती गुरुग्राम के सेक्टर-69 में अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहती थी। एक दिन उसके बॉयफ्रेंड ने उसके चरित्र पर शक किया और दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई जो बाद मे भयंकर मारपीट में बदल गई। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी।



पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को आरोपी युवक ने जबरदस्ती अपनी पेशाब भी पिलाई। पुलिस ने दिल्ली के नरेला के रहने वाले आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता के बयान के आधार पर 19 फरवरी को रात 8.35 बजे बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक, महिला सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन ऐप के जरिए आरोपी से मिली थी। उसने आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए।




इसके बाद, वे गुरुग्राम में साथ रहने लगे। समय बीतने के साथ, उसे अपनी गर्जफ्रेण्ड पर शक होने लगा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मां ने बताया कि मेरी बेटी को आरोपी युवक ने 3 दिनों तक एक कमरे में बंद रखा और उस पर पेशाब किया और अपनी पेशाब भी पिलाई। बेटी के प्राइवेट पार्ट्स को भी जलाया। चाकू से उसके शरीर पर कई जगह काटा। सिर पर स्टील की बोतल से मारा, उसका सिर दीवार और फर्नीचर से टकराया, और मिट्टी के बर्तन से मारा।




धमकी दी कि वह उसे इतनी बुरी तरह पीटेगा कि वह कभी चल नहीं पाएगी या मां नहीं बन पाएगी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने मारपीट के दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए। 18 फरवरी की रात को महिला ने आरोपी का फोन एक्सेस कर लिया और अपनी मां को बंगाली में इस घटना के बारे में बताया, जो उसे समझ नहीं आ रही थी। उसकी मां ने तुरंत इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 पर डायल किया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे बचाया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad