Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पेंशनरों का देशव्यापी धरना प्रदर्शन 21 अप्रैल को, तैयारी को लेकर हुई बैठक



पेंशनरों का देशव्यापी धरना प्रदर्शन 21 अप्रैल को,
तैयारी को लेकर हुई बैठक

बस्ती, 17 अप्रैल। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 21 अप्रैल को प्रस्तावित देशव्यापी धरना प्रदर्शन को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स कक्ष मे तैयारी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने अपने सम्बोधन मे कहा कि 21 अप्रैल का धरना निर्णायक होगा और पेंशनर्स का भविष्य तय करेगा।


एकजुट होकर सरकार की पेंशनर विरोधी नीतियों का विरोध दर्ज कराते हुये अपने हित मे आवाज बुलंद करनी होगी। सेवानिवृत्त कर्मचारी शिक्षक एवं पेंशनर्स एसोसियेशन पूरी तरह से धरना प्रदर्शन को निर्णायक स्थिति मे ले जाने को तैयार है। जिलाध्यक्ष ने कहा आठवें वेतन आयोग मे पेंशनर्स को शामिल न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार की सबसे बड़ी भूल है। बैठक का संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया। उन्होने कहा 21 अप्रैल का धरना देश के हर जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारियों के माध्यम से भेजा जायेगा।


इसमे कर्मचारी शिक्षक पेंशनरों को 8 वें वेतन आयोग मे शामिल करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, पेंशनरों की सरलीकरण कटौती 15 वें वर्ष की बजाय 10 वें वर्ष ही समाप्त करने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल भाड़े मे 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने, कोरोना काल मे फ्रीज डीए डीआर का भुगतान सुनिश्चत कराये जाने की मागें शामिल हैं। बैठक मे वक्ताओं ने 21 अप्रैल को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन सफल बनाने की अपील किया। बैठक मे नरेन्द्रदेव मिश्र, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, सुरेन्द्रनाथ उपाध्याय, श्रीगोपाल तिवारी, अश्वनी कुमार शुक्ल, ओमप्रकाश मिश्र, छोटेलाल यादव, रामजियावन, अशोक कुमार मिश्र, सुरेश धर दूबे, रामलखन मौर्य, रामकुमार लाल, राधेश्याम तिवारी, रामलखन, जंगबहादुर, श्यामधर सोनी, श्रीराम आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad