बस्ती मे पदयात्रा निकाल कर
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का महिलाओं ने किया स्वागत
बस्ती, 17 अप्रैल। शुक्रवार को प्रातः 8ः00 बजे से भारतीय जनता पार्टी, बस्ती के तत्वावधान में ’नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में विशाल महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा के संयोजन तथा रौतापार सभासद मंजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली पदयात्रा आकर्षण का केन्द्र रही। इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
सरकार द्वारा लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के ऐतिहासिक निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता सुभाष श्रीवास्तव ’डब्लू’ के निवास से हुआ। यात्रा रौता चौराहा, मालवीय रोड होते हुए बादशाह टॉकीज़, गांधीनगर तक निकाली गई। इस दौरान महिला कार्यकर्ता ,नारी शक्ति का वंदन है, मोदी जी का अभिनंदन है“ और ,“अब होगी संसद में नारी की भागीदारी“ जैसे नारों के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़ीं। यात्रा के दौरान महिलाओं ने बाजार और मोहल्लों में जाकर अन्य महिलाओं को इस अधिनियम के लाभों के बारे में बताया तथा केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किए।
जिला उपाध्यक्ष शिवानी सिंह ने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण का मार्ग है। दशकों से लंबित इस बिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पास कराकर यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा ही महिलाओं की सच्ची हितैषी है। रोली सिंह ने कहा, इस आरक्षण से अब नीति-निर्माण में महिलाओं की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी, जिससे समाज में व्यापक बदलाव आएगा।“ पदयात्रा में संध्या दीक्षित, सुषमा चौधरी, मृदुल शुक्ला, शैली त्रिपाठी,सुमन सिंह, शिप्रा श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, सुशीला देवी, पुष्पा श्रीवास्तव, जया कुमारी, सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।












Post a Comment
0 Comments