Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा मे पकड़ी गई 237 पेटी शराब, मणिपुर ले जा रहे थे तस्कर



नोयडा मे पकड़ी गई 237 पेटी शराब, मणिपुर ले जा रहे थे तस्कर
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। जिले के आबकारी विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 3 में शारदा गोल चक्कर से रेलवे क्रासिंग की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक अशोक लीलैंड ट्रक संख्या एचआर 38 डब्लू 6194 में लकड़ी के बॉक्स में छिपाकर परिवहन करते हुए अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू हैंड पिक्ड ग्रेन व्हिस्की बोतल (750 उस), की 90 पेटी, इंपीरियल ब्लू हैंड पिक्ड ग्रेन व्हिस्की हाफ (375 एमएल.) की 95 पेटी, इंपीरियल ब्लू हैंड पिक्ड ग्रेनडी व्हिस्की हाफ (180 एमएल.) की 52 पेटी कुल 237 पेटी समस्त मदिरा फॉर सेल इन हरियाणा ओनली बरामद की।


इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से ट्रक चालक लाखाराम पुत्र जोधाराम निवासी ग्राम कानासर, जिला बाड़मेर राजस्थान को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि ऑटो पार्ट्स की फर्जी बिल्टी बनाकर हरियाणा से बिहार, बंगाल के रास्ते से होता हुआ मणिपुर शराब लेकर जा रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक, ट्रक मालिक एवं डिस्टलरी के विरुद्ध थाना नॉलेज पार्क  में ठछै एवं आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रतर कार्यवाही की गई। आबकारी अधिकारी के मुताबिक बरामद मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 20 लाख रुपए है। कहा जा रहा है कि आबकारी विभाग द्वारा हाल के वर्षों में यह सबसे बड़ी बरामदगी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad