Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Pratapgarh: गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, आरोपी हिरासत मे



Pratapgarh:  गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, आरोपी हिरासत मे
यूपी डेस्कः
प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में 19 साल की युवती संग दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। युवती का शव रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर एक बाग में पेड़ से लटका मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवती अपने एक परिचित युवक से मिलने गई थी। 



आरोप है कि युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवती से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया, जिससे वारदात को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है। 


एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। पीड़िता का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। उसका भाई मुंबई से घर के लिए रवाना हो चुका है और उसके पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल शव घर पर रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad