Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ट्रक मे छिपाकर नेपाल से भारत लाई जा रही 25 लाख की अखरोट बरामद



ट्रक मे छिपाकर नेपाल से भारत
लाई जा रही 25 लाख की अखरोट बरामद

यूपी डेस्कः
ट्रक में छिपाकर नेपाल से भारत लाई जा रही 25.70 क्विंटल विदेशी अखरोट एसएसबी और सोनौली पुलिस ने थाना क्षेत्र के सीमा स्तंभ संख्या 517/2 के पास से बरामद किया है। ट्रक के साथ पकड़ा गया आरोपित चालक साहिब खान हरियाणा का रहने वाले हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे कस्टम को सिपुर्द कर दिया। आरोपित इसे दिल्ली ले जाने की फिराक में था।



पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा अनिरुद्ध पटेल की निगरानी में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र, एसएसबी 22वीं वाहिनी बी समवाय के सहायक कमांडेंट सैफवान एन. और उनकी टीम जांच कर रही थी। सूचना मिलने पर नेपाल सीमा से सटे करीब 10 मीटर भारतीय क्षेत्र में एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में विशेष रूप से तैयार किया गया एक गुप्त केबिन मिला, जिसमें 103 बोरियों में कुल 25.70 क्विंटल विदेशी अखरोट छिपाकर रखा गया था। 


प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह ट्रक काठमांडू से सामान लेकर दिल्ली जा रहा था। इस मामले में ट्रक चालक साहिब खान निवासी ग्राम ग्राहमनेई थाना पुनहाना, जिला नूंह, हरियाणा को हिरासत में लिया गया। सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बरामद अखरोट और ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई तथा कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad