फतेहपुर मे युवती संग गैंगरेप, मंगेतर संग जा रही थी बुआ के घर
यूपी डेस्कः फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती के साथ रेप और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी फरार है जो भाजपा नेता है। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला 24 अप्रैल खागा कोतवाली क्षेत्र का है।
पीड़िता के मुताबिक, वह अपने मंगेतर के साथ अपनी बुआ के यहां के जा रही थी। ज्यादा तेज धूप और गर्मी होने के चलते दोनों एक जगह रास्ते में रुक गए और कोल्ड-ड्रिंक पीने लगे। इतनी ही देर में दो युवक उनके पास आए और गाली-गलौज करते हुए पूछने लगे यहां क्या कर रहे हो। फिर एक युवक ने मंगेतर को पकड़ लिया और दूसरा युवक युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और प्राइवेट पर भी मारा। दोनों आरोपियों ने युवती से दुष्कर्म के बाद तीसरे युवक को बुलाया और उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। फिर लड़की से उसका मोबाइल नंबर मांगा और कहा- जब बुलाएंगे आ जाना। मंगेतर का आरोप है कि जब वह थाने शिकायत करने गया तो वहां पर उसके साथ अभद्रता की गई और उसे भगा दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीसरे फरार आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक, खागा कोतवाली क्षेत्र के रहनी वाली एक लड़की 24 अप्रैल, शुक्रवार को अपने मंगेतर के साथ घूमने जा रही थी। रास्ते में गर्मी के कारण दोनों एक जगह पेड़ नीचे बैठकर आराम कर रहे थे। जहां तीन लड़कों ने लड़की के साथ दुष्कर्म और मारपीट की।
पीड़िता ने बताया- मैं अपनी बुआ के यहां जा रही थी। मैं करीब 10ः30 बजे हम एक जंगल के पास पहुंचे। गर्मी ज्यादा होने की वजह से छांव में एक पुल के पास बैठकर हम लोग कोल्ड ड्रिंक पीने लगे। इतनी ही देर में कुछ लोग जो जंगल की तरफ बैठे हुए थे, आए। पूछने लगे कि यहां क्या कर रहे हो। हमने कहा कि कुछ नहीं कर रहे हैं। इसके बाद उसने दूसरे लड़कों को बुला लिया और हमें पकड़कर बंधक बना लिया। मंगतेर ने बताया कि आरोपियो ने उनके जबरदस्ती फोटो और वीडियो भी बनाए। फिर उन्होंने फोन करके तीसरे लड़के को भी बुला लिया और कहा कि “आ जा भाई, लाइन में लग जा।”
वह तीसरा लड़का लगभग 5 मिनट में वहां आ गया। इसके बाद उन लोगों ने मेरी पत्नी को मुझसे अलग कर दिया। दो लड़कों ने मुझे पकड़ रखा था और तीसरे लड़के ने मेरी पत्नी के साथ गलत व्यवहार किया और मारपीट भी की। प्राइवेट जगहों पर चोट पहुंचाई। मेरी पत्नी के साथ जबरदस्ती गलत काम किया। इसके बाद मुझसे जबरदस्ती 2500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाया। इसके अलावा हम दोनों से जबरदस्ती बयान दिलवाया गया- “हमारे साथ कुछ नहीं हुआ है।” हमें मारपीट कर डराया गया और कहा गया कि अगर सच बताया तो और भी गलत करेंगे।
मेरी पत्नी से जबरदस्ती उसका नंबर भी लिया। पहले वह नंबर देने से मना कर रही थी, लेकिन मारपीट कर उसे मजबूर किया गया। उन लोगों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे। हमारे साथ जबरदस्ती अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए गए। इसके बाद हमने 25 तारीख को सुबह खागा कोतवाली गए। वहां अलग-अलग लोगों ने कई बार बयान लिया, लेकिन ठीक से सुनवाई नहीं हुई। हमें बार-बार अलग-अलग तरीके से बयान देने को कहा गया। 26 तारीख को फिर से हमें बुलाया गया। लगभग 11 बजे हम पहुंचे और 3 बजे तक इंतजार कराया गया। वहां भी बयान और वीडियो लिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद हमने एसपी ऑफिस में शिकायत की।
एसपी ने बताया कि आरोपियों को दुष्कर्म, जबरन वसूली, आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बबलू सिंह पर 25 हजार इनाम घोषित किया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने 26 अप्रैल की शाम युवती और उसके मंगेतर की शिकायत सुनने के बाद खागा कोतवाली भेजा। यहां एएसपी ज्ञान प्रकाश राय की मौजूदगी में एफआईआर दर्ज की गई। यूपीआई में ट्रांसफर रुपयों के जरिए पुलिस ने खागा कोतवाली के गढ़ी मोहल्ला के ललित और युवराज को पकड़ा। ललित के खाते में ही रुपये गए थे। युवती ने दोनों की पहचान की। युवती ने युवराज पर दुष्कर्म और ललित पर छेड़खानी का आरोप लगाया।
तीसरे आरोपी खागा के भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह की फोटो से पीड़िता ने पहचान की। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। एसपी ने आरोपी बबलू सिंह पर 25 हजार इनाम घोषित किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को दुष्कर्म, जबरन वसूली, आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। फरार बबलू सिंह की तलाश में एसओजी, इंटेलिजेंस विंग समेत पांच टीमों को लगाया गया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर एसपी ने खागा कोतवाल रमेश कुमार पटेल को लाइन हाजिर कर दिया है।












Post a Comment
0 Comments