बस्ती मे राजा लक्ष्मेश्वर सिंह
की स्मृति में शुरू हुई दो दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता
बस्ती, 18 अप्रैल। राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की स्मृति में सिटी इंटरनेशनल स्कूल (RLSMCIS) परिसर में 17 एवं 18 अप्रैल को अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग का दो दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस दौरान खेल प्रेमियों में उत्साहजनक माहौल देखने को मिला। यह प्रतियोगिता जिला स्तरीय रही, जिसमें विभिन्न जिलों की कुल 12 बालक एवं 8 बालिका टीमों ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में RLSMCIS टीम, लिटिल फ्लावर स्कूल हर्रैया, उदय पब्लिक स्कूल अयोध्या, श्रीराम पब्लिक स्कूल बस्ती, लक्ष्य अकादमी गोरखपुर, डिवाइन पब्लिक स्कूल गोरखपुर, संकल्प बास्केटबॉल अकादमी गोरखपुर तथा सैयद मोदी रेलवे गोरखपुर सहित कई प्रतिभाशाली टीमों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। यह आयोजन विमल श्रीवास्तव (RLSMCIS) के नेतृत्व में सुरेन्द्र कुमार सिंह, रामेन्द्र प्रताप सिंह, अभिलाष चौधरी, पंकज चौधरी, अमन प्रताप सिंह, बन्ता सिंह, पिंकी गुप्ता, विजय रावल, अरविन्द रावल, अभिषेक एवं कुणाल सक्सेना के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि विनय कटियार तथा विशिष्ट अतिथि डीआईजी बस्ती ने अपनी उपस्थिति से आयोजिन को ऊंचाइयां दी। प्रमुख रूप से शालिनी सिंह, अनन्या सिंह (राजमहल), चन्द्रभूषण कलहंस, रहमान (प्रधान, गणेशपुर), डॉ. विशिष्ट गोयल, प्रमोद उपाध्याय (प्रधानाचार्य, देशराज नारायण इंटर कॉलेज, वाल्टरगंज) की उपस्थिति रही। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुये कहा कि यह टूर्नामेंट केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा, उत्साह और सीख का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का अनुभव कराया।











Post a Comment
0 Comments