ग्रामीणों का निवाला डकार रहा कोटेदार, सामने आया असंतोष
रूधौली, बस्ती। तहसील अंतर्गत विकासखंड साऊँघाट के ग्राम पंचायत धौरहरा मे सरकारी राशन की दुकान पर गरीबों के हक के साथ खिलवाड़ किया जा रहा रहा है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि कोटेदार मशीन पर उनका अंगूठा लगवाकर रिकॉर्ड में वितरण दिखा देता है, लेकिन वास्तविकता में या तो राशन दिया ही नहीं जाता या फिर घटतौली करके कम मात्रा में दिया जाता है।
हर महीने यही कहानी सामने आती है। यह खेल लंबे समय से चल रहा है। जब भी लोग सवाल उठाते हैं, उन्हें कभी मशीन खराब होने, तो कभी स्टॉक खत्म होने का बहाना कर दिया जाता है। शिकायतें हुईं, लेकिन कार्रवाई नही हुई। पीड़ित ग्रामीणों ने कई बार तहसील दिवस, आपूर्ति विभाग और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन हालात जस के तस हैं। सबसे बड़ा आरोप पूर्ति निरीक्षक पर लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद वह मौके पर जांच के लिए नहीं आते। कहा जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के चलते गरीबों का हक मारा जा रहा है। देखना होगा कि जिम्मेदार अफसर कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही करेंगी या यूं ही लूटो खाओ की परंपरा कायम रहेगी।












Post a Comment
0 Comments