Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा मे अवैध बिल्डिंग को वैध सिद्ध करने मे जुटे भाजपा नेता



नोयडा मे अवैध बिल्डिंग को वैध सिद्ध करने मे जुटे भाजपा नेता
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक अवैध बिल्डिंग को भाजपा के कुछ नेता वैध बिल्डिंग घोषित करने हेतु प्रयास कर रहे है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पक्ष यह है कि अवैध घोषित की जा चुकी इमारत को वैध बनाने के इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के ही कुछ पदाधिकारियों का नाम लिया जा रहा है। 


इसी सिलसिले में अभी हाल ही में इस अवैध बिल्डिंग में उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष की प्रेस वार्ता भी कराई जा चुकी है। इस मामले में नोएडा अथॉरिटी के ए सीईओ क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि यदि बिल्डिंग अवैध है तो हर हालत में विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं को अंदरूनी बातों की जानकारी नहीं होती है इस वजह से वहां पर प्रेस वार्ता हो गई होगी। बताया जाता है कि प्रेस वार्ता के दौरान जब कुछ पत्रकारो ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से इस संबंध में प्रश्न किया तो उन्होंने गोल मटोल ज़बाब देकर पल्ला झाड़ लिया।


दूसरी ओर नोएडा प्राधिकरण के जिम्मेदार उच्चाधिकारी भी आन रिकॉर्ड कुछ भी कहने से बचने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 70 में एक अवैध बैंक्वेट हॉल निर्माणाधीन है। बताया जाता है कि नोएडा प्राधिकरण की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे रात दिन बनाया जा रहा है। इस अवैध बैंक्वेट हॉल का नाम शौर्य मिस्टिक बैंक्वेट हॉल बताया गया है जो एक बहुत बड़े उद्योगपति का है। कहा जाता है कि बैंक्वेट हॉल नोएडा क्षेत्र के बसई गांव की जमीन पर बना हुआ है। 


इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने नाम प्रकाशित नहीं किए जाने की शर्त पर बताया है कि बसई गांव के खसरा संख्या 469 की 0.5310 हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से बन रहा है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जिस खसरा नंबर 469 पर यह अवैध बैंक्वेट तेजी से बन रहा है वह जमीन नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित तथा कब्जा प्राप्त जमीन है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर बने हुए शौर्य बैंक्वेट हॉल को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने यह भी बताया कि आधा से अधिक करीब अस्सी प्रतिशत निर्माण हो चुका है।


इस अवैध बिल्डिंग को तोड़ने के लिए पांच बार नोटिस जारी किया जा चुका है। नोएडा प्राधिकरण में वर्क सर्किल 5 के वरिष्ठ प्रबंधक राज कमल ने बताया कि बिल्डिंग तोड़ने की कार्रवाई करने के लिए उन्हें पुलिस बल नहीं मिल पा रहा है। बार-बार अनुरोध करने पर भी पुलिस बल न मिलने के कारण अवैध बिल्डिंग को तोड़ने की कार्रवाई नहीं हो पाई है। सूत्रो के मुताबिक अवैध बैंक्वेट हॉल को जिस जमीन पर बनाया गया है, उस जमीन की कीमत करीब डेढ़ अरब रुपए से भी अधिक है। नोएडा प्राधिकरण के अनुसार अवैध रूप से 0.5310 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। 


इस जमीन की वर्ग मीटर की बात करें तो यह जमीन 5310 वर्ग मीटर है। जबकि नोएडा के सेक्टर 70 में जमीन की कीमत ₹3 लाख रूपये वर्ग मीटर से भी अधिक है। ₹3 लाख रूपये वर्ग मीटर के हिसाब से यह जमीन एक अरब 59 करोड़ 30 लाख रुपए की बनती है। इतनी कीमत की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बिल्डिंग बनाकर पूरी सरकारी व्यवस्था के साथ खुल्लम-खुल्ला खिलवाड़ किया जा रहा है। भरोसे मन्द सूत्रों ने बताया कि इस अवैध बिल्डिंग को भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं का संरक्षण भी प्राप्त है। 


बीते बुधवार 22 अप्रैल 2026 को इसी अवैध बिल्डिंग में भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। लोगों का कहना है कि सत्ता में बैठी हुई पार्टी के बड़े नेताओं को अवैध बिल्डिंग में बैठाकर नोएडा प्राधिकरण को अप्रत्यक्ष रूप से यह संदेश दिया गया है कि इस बिल्डिंग को हाथ तक लगाने की हिम्मत ना की जाए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में ही एक पत्रकार ने इस पूरे मामले का खुलासा करके सत्ता पक्ष में हड़कंप मचा दिया है। बताया जाता है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से जब एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि आप अवैध बैंक्वेट हॉल में अपना कार्यक्रम कैसे कर सकते हैं। तो भाजपा के नेताओं ने इस सवाल का कोई सीधा उत्तर नहीं दिया। 


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की जिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह पूरा मामला उजागर हुआ है। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा का वह नेता भी मौजूद था जो इस अवैध बिल्डिंग पर वैध होने का ठप्पा लगवाने का सूत्रधार है। भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, भाजपा नोएडा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, भाजपा की महिला नेता सुश्री पूनम सिंह समेत एक दर्जन भाजपा नेता मौजूद थे। साथ ही भाजपा नोएडा महानगर के महामंत्री संजय बाली, भाजपा के वरिष्ठ नेता नवाब सिंह नागर, भाजपा नेता कैप्टन विकास गुप्ता, मनोज गुप्ता, योगेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा तथा विजेंद्र नागर सहित अनेक भाजपा के बड़े तथा छोटे नेता भी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad