Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संतकबीरनगर मे समाजसेवी ने 200 क्षय रोगियों मे किया पोषण पोटली का वितरण





संतकबीरनगर मे समाजसेवी ने
200 क्षय रोगियों मे किया पोषण पोटली का वितरण

संतकबीर नगरः
प्रख्यात समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट देवेश मणि त्रिपाठी ने जिला क्षय रोग अस्पताल में बुधवार को 200 टीबी रोगियों को मुफ्त में पोषण पोटली वितरित की गई। देवेश मणि ने क्षय राेगयों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनका संकल्प है कि पोषण पोटली के अभाव मे कोई व्यक्ति अस्वस्थ न रहे। 


सीएमओ डा. रामानुज कनौजिया ने कहा कि टीबी रोगियों को सबसे अधिक दवा के साथ की आवश्यकता होती है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से अपील की है कि टीबी के रोगियों को गोद लेकर उनकी आर्थिक मदद करें। जिले में वर्तमान 2,474 टीबी के रोगी हैं। टीबी रोगियों को दी गई पोषण पोटली में चना दाल, चना खड़ा, बाजरा, प्रोटीन, छोहाड़ा, मक्का, बिस्किट, साबुन, किसमिस, गुण, देशी घी, सोयाबीन, दाल समेत अन्य सामान शामिल हैं। 


इस दौरान देवेश मणि ने कहा कि इसके पूर्व सीएचसी मेंहदावल में 200 टीबी रोगियों में पोषण पोटली का वितरण किया गया था। अब पूरे जिले के रोगियों में यह पोटली वितरण करने का लक्ष्य है। मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अमित कुमार सिंह, अभीजित आनंद, राम बास, अभिनव ओझा, अभिषेक त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, कविता पाठक के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad