Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रोडवेज कर्मचारियों ने धरना देकर जताया विरोध, निजीकरण बर्दाश्त नहीं



रोडवेज कर्मचारियों ने धरना देकर
जताया विरोध, निजीकरण बर्दाश्त नहीं

बस्ती, 01 मई। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0 प्र0 के आह्वान एवं निर्देश पर उ0 प्र0 परिवहन निगम, बस्ती डिपो बस स्टेशन पर सरकार द्वारा परिवहन निगम के प्रति अपनायी जा रही अव्यवहारिक एवं हानिप्रद नीतियों, परिवहन निगम के अस्तित्व को समाप्त करने की निंदनीय मंषा के तहत किये जा रहे अंधाधुंध निजीकरण, परिवहन निगम के बसों के संचालन के सापेक्ष अवैध एवं अनाधिकृत बसों के सिंडिकेट को बढावा देने के उ्ददेष्य से बनाये जा रहे नये नये नियमों एवं अन्य कर्मचारियों से सम्बन्धित अनेक मांगो पर विचार न किये जाने के विरोध में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


धरने की अध्यक्षता बस स्टेषन शाखा अध्यक्ष, कन्हैया सिंह ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए इन्द्रजीत तिवारी, शाखा मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कर्मचारी लामबंद होकर विभाग को बचाने हेतु अपने अस्तित्व की लडाई में आगे आयें और सरकार की नितियों का खुलकर विरोध करे तथा विभाग के बचाने में अपना योगदान दें। राममणि चौबे, शाखा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार परिवहन निगम एवं जनता दोनो के साथ धोखा कर रही है और अपनी नीतियों की आड में परिवहन निगम को समाप्त करना चाहती है। प्रदेष की जनता को अधिक किराये देकर यात्रा करने पर मजबूर किया जा रहा है। 


इसका उद्देश्य सिंडिकेट तैयार कर जनता को लूटना है। अभिनव श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोरखपुर क्षेत्र ने कहा कि वर्तमान में सरकार की कथनी एवं करनी में बहुत फर्क दिखता है। मुख्यमंत्री जिस परिवहन निगम को सदन में संकट का साथी कहते हैं उनके मंत्री उसी परिवहन निगम को संकट में डाल रहे हैं। प्राइवेट बसों से 04 गुना ज्यादा पैसेंजर टैक्स लिया जा रहा है इसके साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के नाम पर जनता को मूर्ख बनाकर इसकी आड में और बडे पैमाने पर डग्गामारी कराये जाने के कुत्सित प्रयास किये जा रहे हैं। पूर्व से चली आ रही डग्गामारी जो इस सरकार में अपने चरम पर पहुंच गयी है। ऐसे में आन्दोलन ही एक मात्र रास्ता बचा है।


अन्त में सभा अध्यक्ष ने बताया कि सरकार निगम की बहुमूल्य भूमियों को 90 वर्ष की लीज पर देंकर बहुमूल्य सम्पत्तियों का निजी हाथों में सौप रही है। और अब चरणबद्ध तरीके से परिवहन निगम के अस्तित्व को समाप्त करना चाहती है। इस अवसर पर राममणि चौबे, हरिष्चन्द्र उपाध्याय, सन्तोष, राकेष मौर्य, अवनीष धर द्विवेदी आदर्ष सिंह, सुषील शुक्ला, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, कुणाल शर्मा, दिलीप कुमार, रवि सिंह, विवेक विष्वकर्मा, हर्ष शर्मा, कुलदीप सिंह, जयगोविन्द तिवारी, प्रभू जी शुक्ला, रामनरेष पाण्डेय, प्रमोद, राजकुमार, बृजेष यादव आदि बडी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad