Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती के गोटवा मे कपड़े की दुकान मे लगी आग, 22 लाख का सामान जलकर राख



बस्ती  के गोटवा मे कपड़े की
दुकान मे लगी आग, 22 लाख का सामान जलकर राख

बस्ती, 06 मई। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोटवा बाजार में 5 मई 2026 की रात एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार राजनाथ गौड़ ने 6 मई को थाना नगर में तहरीर देकर थ्प्त् दर्ज करने व उचित कार्रवाई की मांग की है। 


पीड़ित राजनाथ गौड़ पुत्र शिवकुमार गौड़, निवासी ग्राम मरहा, थाना नगर, बस्ती ने बताया कि 5 मई 2026 को शाम वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जब तक वह मौके पर पहुंचे, आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। तत्काल डायल 112 व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। लेकिन तब तक दुकान में रखा कपड़ा, इनवर्टर, काउंटर व अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था राजनाथ गौड़ के अनुसार इस अग्निकांड में लगभग 20 से 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 


उनकी सारी जमा पूंजी जलकर राख हो गई है। वह एक छोटे व्यापारी हैं और दुकान ही उनके परिवार के जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन थी। पीड़ित ने थाना नगर में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारणों शार्ट सर्किट बताया गया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय व्यापारी संगठनों ने दुख जताया है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को तत्काल आर्थिक सहायता व मुआवजा दिया जाए। साथ ही बाजार में अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। राजनाथ गौड़ का परिवार इस घटना से सदमे में है। उन्होंने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad