बस्ती के वाल्टरगंज मे 6 साल की बच्ची संग दो युवकों ने किया दुष्कर्म
बस्ती, 08 मई। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस को दिये तहरीर मे पीड़िता की मां ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 2.40 बजे की है। आरोप है कि गांव के ही विशाल उर्फ सौरभ और दीपक शर्मा ने बच्ची का मुंह दबाकर उसे घर के सामने बने छप्पर में ले जाकर दुष्कर्म किया।
वर्षीय बेटी घर से बाहर निकली थी। वह काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो मां उसे खोजने बाहर निकलीं। घर के सामने बने छप्पर के पास पहुंचने पर उन्होंने दोनों आरोपियों को बच्ची के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। विरोध करने पर मो को धकेल कर आरोपी मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर वाल्टरगंज पुलिस ने विशाल उर्फ सौरभ निवासी गंधार और दीपक शर्मा निवासी लाल कुआं हुसैनगंज, लखनऊ (हाल मुकाम गंधार) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।











Post a Comment
0 Comments