Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे 80 वाहनों का हुआ चालान, परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान से मचा हड़कम्प



बस्ती मे 80 वाहनों का हुआ चालान, परिवहन
विभाग व यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान से मचा हड़कम्प

बस्ती ,24 मई।
शासन के निर्देशानुसार अवैध खनन, अवैध परिवहन, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, मिटे हुए या धुंधले नंबर प्लेट, नो पार्किंग, हेलमेट, सीट बेल्ट, का एक संयुक्त चेकिंग अभियान परिवहन विभाग, खनन विभाग और यातायात पुलिस के साथ चलाया गया। इस अभियान में बिना हेलमेट के 28, बिना सीटबेल्ट के 17, नो पार्किंग के 12, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 8, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, मिटे हुए या धुंधले नंबर प्लेट के 14 तथा कर बकाया में एक बस के चालान किए गए। 


अभियान के अंतर्गत तीन ट्रैक्टर ट्रॉली, एक पिकअप तथा बिना परमिट एक ट्रक को थाने में सीज भी किया गया। कुल 85 वाहनों के चालान किए गए। अभियान में फरीदउददीन, संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशांत यादव खनन अधिकारी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव यात्रीकर अधिकारी तथा कुलदीप त्रिपाठी यातायात निरीक्षक तथा स्टाफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad