Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: दर्जा प्राप्त मंत्री ने पत्रकार और उसके परिवार को दी गड्ढा खोदकर दफन करने की धमकी



Basti: दर्जा प्राप्त मंत्री ने पत्रकार और उसके
परिवार को दी गड्ढा खोदकर दफन करने की धमकी

बस्ती, 27 मई।
वरिष्ठ पत्रकार विपिन बिहारी तिवारी और उनके परिवार को गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शुक्ला ने गड्ढा खोदकर उसमे दफन करने की धमकी दी है। पूरा परिवार दहशत मे है, कोतवाली पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर मामले को निस्तारित करने की गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 



मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवनगर तुर्कहिया मोहल्ले का है। इसी मोहल्ले मे गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष का घर भी है। पूरे विवाद की वजह एक जमीन है जिसे पत्रकार विपिन बिहारी ने बैनाम कराया है। विवाद की शुरूआत उस वक्त हुई जब पत्रकार ने बैनामाशुदा पर एक मकान का मलबा रखवा दिया। महेश शुक्ला इस जमीन को अपना बताते हैं, मलबा गिरा हुआ देखा तो वे आग बबूला हो गये और सुबह करीब 9.00 बजे पत्रकार विपिन बिहारी त्रिपाठी के दरवाजे पर चढ़कर अपने समर्थकों के साथ गाली गलौज और मारपीट की। वायरल वीडियो मे महेश शुक्ला को गालियां व धमकियां देते हुये सुना जा सकता है। 


मौके पर उनकी नेमप्लेट लिखी गाड़ी भी मौजूद थी। फिलहाल स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इस मामले मे गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष का कोई आधिकारिक बयान सामने नही आया है। लेकिन सोशल मीडिया और चौपालों पर लोग चर्चा के दौरान हैरानी जता रहे हैं कि महेश शुक्ला के पास सत्ता की ताकत है, उन्हे न्याय या अपना हक पाने के लिये गुण्डों जैसा सलूक करने की जरूरत नही थी। पत्रकार और उनका परिवार गलत था तो पुलिस अधीक्षक से कहकर मुकदमा दर्ज करा देते। इतने ऊंचे संवैधानिक पद पर होने के बावजूद महेश शुक्ला ऐसा कदम उठा सकते हैं तो आम आदमी से कानून का सम्मान करने की उम्मीद कैसे की जाये।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad