Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्रकार महेन्द्र तिवारी को पितृशोक, साथियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि



पत्रकार महेन्द्र तिवारी को पितृशोक,
साथियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बस्ती, 27 मई। वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस कलब के महामंत्री महेन्द्र तिवारी के पिता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के आकस्मिक मृत्यु से शोकाकुल पत्रकारों ने उन्हे श्रद्धांजलि दी। लोहिया मार्केट स्थित नेशनल प्रेस क्लब के कैम्प कार्यालय पर संतोष सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे क्लब के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि महेन्द्र तिवारी के पिता के आकस्मिक निधन से बस्ती जनपद के पत्रकारों मे शोक की लहर है। 


यह अपूर्णनीय क्षति है जिसकी प्रतिपूर्ति संभव नही है। ऐसे मे हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि स्व. राजेन्द्र प्रसाद तिवारी की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। अध्यक्षता कर रहे संतोष सिंह ने कहा कि दुःख की इस घड़ी मे हम अपने पत्रकार साथी के साथ खड़े हैं। संदीप गोयल, धनंजय श्रीवास्तव आदि ने भी राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के निधन पर गहरा दुख जताया। श्रद्धांजलि सभा मे प्रमुख रूप से रामसजन यादव गुरूजी, अरूणेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार यादव, अभिषेक गौतम, रितिक कुमार, कपीश मिश्रा, रत्नेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad