Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुण्डेरवां मे सड़क हादसा, दो युवकों की मौत



मुण्डेरवां मे सड़क हादसा, दो युवकों की मौत
बस्ती, 27 मई।
मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में बुधवार भोर मे बस्ती-कांटे मार्ग पर बनकसही गांव के पास हुये सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे गिरे एक पेड़ से टकरा गये। दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती निवासी 22 वर्षीय अंगद पुत्र सूरज गुप्ता और 21 वर्षीय आदित्य निषाद पुत्र प्रदीप निषाद मोटरसाइकिल से गोरखपुर मछली लेने जा रहे थे। 


दोनों सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा कर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान बारात से लौट रहा सल्तौवा गोपालपुर थाना सोनहा निवासी 22 वर्षीय सूरज पुत्र रूपेश कुमार अपने साथियों के साथ घायलों की मदद के लिए रुका। तभी बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रही एक अज्ञात बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल अंगद और आदित्य को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अंगद को मृत घोषित कर दिया, जबकि आदित्य का उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और बस को ट्रेस करने मे जुटी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad