Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बाराबंकी मे भयानक सड़क हादसा, कैंची धाम जा रहे चार दोस्तों की मौत



बाराबंकी मे भयानक सड़क हादसा,
कैंची धाम जा रहे चार दोस्तों की मौत

लखनऊ, उ.प्र.।
कैंची धाम दर्शन करने निकले चार दोस्तों की हाई स्पीड इनोवा कार बाराबंकी में ट्रेलर के पिछले हिस्से मे जा घुसी। इस भयानक हादसे मे चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान चंदौली निवासी राहुल कुमार (29), गाजीपुर निवासी राहुल सिंह (30), बलिया निवासी सत्यम सिंह (30) और सुल्तानपुर निवासी सूरज मिश्रा (31) के रूप में हुई है। 



हादसा मंगलवार रात करीब 3 बजे लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इनोवा चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मिर्जापुर निवासी पंकज और चंदन तथा बलिया निवासी प्रशांत घायल हैं। तीनों को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad