Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Bijnor: नियमित किये जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर गरजे सफाई कर्मचारी



Bijnor: नियमित किये जाने की मांग को
लेकर कलेक्ट्रेट पर गरजे सफाई कर्मचारी

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान)
सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने नियमित किये जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। हाथों में झाड़ू लेकर नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में ठेका और संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मियों को स्थायी करने की मांग की गई है। इस दौरान कलेक्ट्रेट मे सफाई कर्मचारी नारेबाजी करते रहे।



कर्मचारियों ने ज्ञापन में कहा कि 2014 से अब तक उत्तर प्रदेश में वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों को सरकार से किसी भी स्तर पर कोई लाभ नहीं मिला है। यही कारण है कि वाल्मीकि समाज के 85 प्रतिशत लोग कर्ज में डूबे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए ध्यान देने का आग्रह किया। इस प्रदर्शन में विशाल पवन, कुणाल, राजू, कृष्णा, राजा, मगन कुमार, संजय और राजन सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad