Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सरकारी निर्देश पर मॉडिफाइड साइलेंसर के विरूद्ध कार्यवाही तेज




सरकारी निर्देश पर मॉडिफाइड साइलेंसर के विरूद्ध कार्यवाही तेज
बस्ती, 14 मई।
रोड पर चलने वाले दो पहिया वाहनों के साइलेंसर को मोडिफाइड कर तेज आवाज निकालने वाले मनबढ़ों के खिलाफ अइारटीओ महकमे ने कार्यवाही तेज कर दी है। इस सम्बन्ध मे सरकार ने आदेश निर्गत कर सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। पुलिस और परिवहन दोनों महकमे सक्रिय हो गए हैं। बस्ती मे लगातार चेकिंग कर कार्यवाही की जा रही है। 


इसी कड़ी में 12 मई को भी बस्ती में मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में 7 वाहनों का चालान किया गया एवं 3 वाहनों को थाना कोतवाली में निरुद्ध किया गया। इस अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार मौर्य, यात्री कर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व प्रवर्तन स्टाफ सम्मिलित रहे। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन ने कहा कि मंडल के तीनों जनपदों में प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।


लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है, इससे सड़क पर चलने वालों को दिक्कत तो होती ही है दुर्घटना के कारण भी बनते हैं। आरटीओ (प्रवर्तन) सुरेश कुमार ने कहा कि लगातार चेकिंग चल रही है। अनाधिकृत तरीके से चलने वाले सभी वाहनों की चेकिंग कर उनके विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। मोडिफाइड साइलेंसर पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। यह अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad