Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पोषण पोटली बांटते समय बोले देवेश मणि टीबी रोगियों से रखें सहानुभूति



पोषण पोटली बांटते समय बोले
देवेश मणि टीबी रोगियों से रखें सहानुभूति

बस्ती, 14 मई।
सामूहिक प्रयासों से बस्ती को टी.बी. मुक्त जनपद बनाया जा सकता है। सरकार अपने स्तर से टीबी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां व 1000 रूपये माहवार उनके बैंक खातों में डीबीटी के जरिये दे रही है। लेकिन सामाजिक स्तर से किये जा रहे प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय हैं और इससे हम बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। यह बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम ने कही। 



वे सिद्धार्थनगर के भीमापार निवासी समाजसेवी देवेश मणि की ओर से टीबी हॉस्पिटर परिसर में रोगियों को पोषण किट बांटने से पहले अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। सीएमओ ने देवेशमणि की सामाजिक सोच और टीबी रोगियों के प्रति उनके सहानुभूति की सराहना की। उन्होने प्रशस्ति पत्र देकर देवेश मणि के प्रति आभार ज्ञापित किया। देवेश मणि ने कहा कहा यह सब एक टीमवर्क के चलते संभव हो पा रहा है। उन्होने आम जनमानस से अपील किया कि आसपास कोई टीबी रोगी चिन्हित हो तो दसके प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करें और पोषण किट से वंचित है तो उन्हे जरूर अवगत करायें। 


आपको बता दें देवेशमणि बस्ती के 600 रोगियों को गोद लेकर उन्हे पोषण प्रदान कर रहे हैं। बस्ती मे 100 से ज्यादा रोगियों को पोषण किट प्रदान किया गया। इसके अलावा संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर के हजारों रोगियों को गोद लिया है। कार्यक्रम के अंत मे देवेशमणि ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, मोहम्मद सऊद, अब्दुल सईद, गौहर अली, धर्मेंद्र यादव, यादवेंद्र यादव, अमित कुमार, मनोज कुमार बरनवाल, देवेंद्र प्रताप बीसीजी टीम लीडर स्टेट टीम के अधिकारी रजनीकांत पांडेय, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके गुप्ता, जिला कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश चतुर्वेदी, संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad