Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुलिस चौकी मे युवक ने लगाई फांसी,चौकी इंचार्ज और दो सिपाही निलंबित



पुलिस चौकी मे युवक ने लगाई फांसी,
चौकी इंचार्ज और दो सिपाही निलंबित

यूपी डेस्कः
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र की भड़ल चौकी में पुलिस हिरासत में रोहित नाम के युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में तनाव है। पुलिस का दावा है कि युवक ने चौकी के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की। जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि सुबह से ही परिवार को युवक से मिलने नहीं दिया गया।



हंगामा बढ़ने पर पुलिस उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और कार्यवाही का आश्वासन देकर मामला शांत कराया गया। इस मामले मे पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। 


दूसरी ओर मृतक की दादी सुशीला की तहरीर के आधार पर चौकी इंचार्ज और सिपाहियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी मिली है कि रोहित को चोरी के एक मामले में चौकी लाया गया था। परिवार के अनुसार, चौकी का एक कमरा जो बाहर से बंद था, उसे खोलने पर रोहित का शव पंखे से लटका मिला। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि दरोगा और सिपाहियों ने मिलकर रोहित की हत्या की है और मामले को दबाने का प्रयास किया। घटना 02 मई दिन शनिवार की है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad