Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारियां तेज





भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारियां तेज
बस्ती, 03 मई।
भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने संचालन समिति एवं व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य चिरंजीव चौरसिया एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा उपयुक्त स्थान के चयन पर विचार विमर्श किया गया, जिससे प्रशिक्षण वर्ग सुव्यवस्थित एवं अनुकूल वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक में सभी पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया, जिससे प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं प्रभावी बनाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad