ताइक्वांडो मे रुद्राक्ष सिंह प्रथम, सम्मानित किये गये धुरंधर
बस्ती। ताइक्वांडो अकादमी के तत्वाधान में गत दिवस ताइक्वांडो का 60वा कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन मालवीय रोड स्थित श्री राम हॉस्पिटल के परिसर मे किया गया। इस टेस्ट का आयोजन बस्ती जिले के ताइक्वांडो प्रमुख ब्लैक बेल्ट 4 दान एवं हॉल ऑफ़ फेम इंडिया पुरस्कार से सम्मानित बिनीत कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इसमे कुल दस बच्चों ने भाग लिया, जिसमे रुद्राक्ष सिंह (प्रथम), अथर्व शुक्ला एवं श्रेयश सिंह (द्वितीय) वही पार्थ श्रीवास्तव, अरुनया चौधरी, आशी शुक्ला ने (तृतीय) स्थान प्राप्त किया जबकि आध्या त्रिपाठी, मरिया जावेद, शाची श्रीवास्तव,एवं मानिक श्रीवास्तव सफल रहे! वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर बस्ती जिले के मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एवं शारीरिक सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता, उन्होंने सभी सफल हुए बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अंत मे बस्ती प्रशिक्षक ने बताया की येलो बेल्ट से ग्रीन बेल्ट के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें कुल 10 बच्चों ने भाग लिया, उन्होंने सभी बच्चों को उनकी सफलता के लिए उन्हें बधाई दी एवं और अच्छे प्रदर्शन करने की लिए जानकारी दी।











Post a Comment
0 Comments