कांग्रेस कार्यकत्री ने की मांग,
गायघाट मार्ग पर सरकारी बस चलाये सरकार
बस्ती। कांग्रेस आरटीआई विभाग की जिला चेयरमैन सुमन यादव गुड्डन ने परिवहन मंत्री और जिलाधिकारी से मांग किया है कि बस्ती मुख्यालय से गायघाट, कुदरहा, बनकटी और बहादुरपुर मार्ग पर परिवहन निगम की बसें चलायी जाय। सुमन यादव गुड्डन ने बताया कि गायघाट, कुदरहा, बनकटी और बहादुरपुर नगर पंचायत है इसके बावजूद परिवहन निगम की बसों का संचालन न होने से नागरिकों को ब्लाक मुख्यालय या अन्य प्रमुख स्थानों पर पहंचने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
नागरिकों को मजबूरन भारी भरकम किराया देकर निजी साधनों से यात्रा करनी पड़ती है। बीमार मरीजों, प्रसूता महिलओं को अस्पताल पहुंचाने में भी असुविधा होती है। उन्होने सरकार से मांग किया कि नगर पंचायतों को परिवहन निगम से जोड़कर पर्याप्त बसों का संचालन कराया जाय जिससे नागरिकों को सुविधाजनक परिवहन का साधन उपलब्ध हो सके।












Post a Comment
0 Comments