Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दबंगईः अपनी ही जमीन मे निर्माण नही करवा पा रहे भूस्वामी, एसपी से शिकायत



दबंगईः अपनी ही जमीन मे
निर्माण नही करवा पा रहे भूस्वामी, एसपी से शिकायत

बस्ती, 25 मई। नगर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव निवासी बृजेश पाण्डेय पुत्र रामयज्ञ पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जमीनी रंजिश के मामले मे अपने और परिवार के जान माल की सुरक्षा की मांग किया है। बृजेश पाण्डेय का कहना है कि उनका पूरा परिवार दहशत मे हैं, पुलिस ने ठोस कार्यवाही नही की तो इस मामले मे विपक्षी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। 



पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र मे शिकायतकर्ता बृजेश पाण्डेय का कहना है कि 22 मई को दिन मे करीब 3.00 बजे गांव के घनश्याम पाण्डेय पुत्र रामदीन, प्रशान्त पाण्डेय, अमित पाण्डेय पुत्रगण घनश्याम, रमेश पाण्डेय पुत्र रामगोविन्द व चार अज्ञात लोगों ने उनके तथा पिता के ऊपर लाठी डंडा, लात घूसों से अचानक हमला कर दिया। शोर मचाने पर गांव के लोग आये और जान बंची। इतना ही नही आरोपी जाते जाते जान से मारने की धमकी दे गये। अगले दिन थाने पर शिकायत लेकर गये तो थानाध्यक्ष ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुये कोई कार्यवाही की और कहा यह मेरा मामला नही है, एसडीएम के पास जाइये।


क्या है पूरा मामला

बृजेश पाण्डेय से हुई वार्ता और शिकायती पत्र के अनुसार वे अपने निजी जमीन गाटा संख्या 534 रक्बा 174 एअर मे निर्माण करवा रहे थे। यह निर्माण 10 दिन तक चलता रहा। 10 दिन बाद अचानक विपक्षी आये और निर्माण कार्य जबरिया रोकने लगे। उन्होने मजदूरों को डराकर भगा दिया और निर्माण भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त जमीन बड़े पिता जनार्दन के नाम से अभिलेखों में दर्ज है और विपक्षी का कहीं से कोई हक इस पर नही बनता। बृजेश ने जमीन के पक्की पैमाइश की भी मांग किया है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad