Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे छात्रा ने लगाई फांसी



बस्ती मे छात्रा ने लगाई फांसी
बस्ती, 04 मई।
कप्तानगंज ब्लॉक के गुवाव गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे 17 वर्षीय छात्रा दीपिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। दीपिका ने इसी वर्ष औद्योगीकि इंटर कॉलेज भटपुरवा से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसके पिता शिवराज जब शाम को घर लौटे, तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही दुबौलिया थाना अध्यक्ष जीवन तिवारी ने मौके पर पहुंचकर छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपिका की बड़ी बहन लखनऊ में रहकर जेएनएम की तैयारी कर रही हैं। थाना अध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad