Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल, बिजनौर मे सड़क पर उतरीं महिलायें



स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल, बिजनौर मे सड़क पर उतरीं महिलायें
बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान)।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर आन्दोलन हो रहे हैं। महिलाओं ने मोर्चा संभाल रखा है। आरोप है कि स्मार्ट मीटर जनता को चूना लगा रहे हैं, पहले वाले मीटर ठीक थे जो स्वाभाविक बिल जेनरेट करते थे। स्मार्ट मीटर तेज चल रहे हैं, सरकार का खजाना भर रहा है और जनता की जेबें खाली हो रही हैं। ताजा मामला बिजनौर जिले का है। 



यहां की महिलायें पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। स्मार्ट मीटर का विरोध दर्ज कराया और एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर त्वरित निस्तारण की मांग की। इस मामले में एसडीम सदर रितु रानी ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर समस्याएं है इन महिलाओं ने ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन को सक्षम अधिकारियों को पहुंचाकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर मंजू रानी, शाहाना शाह, ओमवती, रामरति, खानम, उषा, कुंती, कविता, कृष्ण, बबली, डोली, लक्ष्मी, काजल, आशा, पूजा, निर्मला, शारदा, शमसीदा, पिंकी, रेखा, ममता, बलेश, मुनेश, प्रेमवती, अंकित, सुमित्रा देवी, रानी, लक्ष्मी, रेणुका और सरोज सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad