Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने स्व. बी.एन. सिंह को याद किया



सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने स्व. बी.एन. सिंह को याद किया
बस्ती, 18 मई।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन ने कर्मचारियों के मसीहा कर्मरत्न स्व. बी.एन. सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे पेंशनरों ने स्व. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसियेशन के संरक्षक गणेशदत्त शुक्ल व संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया। 



जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्यायने अपने सम्बोधन मे कहा कि बीएन सिंह आखिरी सांस तक कर्मचसरियों के हित की लड़ाई लड़ते रहे और उनके कार्यकाल मे कर्मचारियों के हित मे अनेक उपलब्धियां हासिल हुईं। उन्होने कहा सेवापरान्त हर कर्मचारी को एसोसियेशन के प्रति समर्पित रहना चाहिये। जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने कहा स्व. बीएन सिंह के कार्यकाल मे ही केन्द्र व प्रान्त के समान वेतन व मंहगाई भत्ते की मांग पूरे प्रदेश मे उठी। आन्दोलन के उपरान्त सफलता हासिल हुई और लाखों कर्मचारियों को इसका लाभ मिल रहा है। वे आजीवन राजनीतिक दलों से दूर रहें और संगठन के प्रति उनका समर्पण बना रहा। 


श्रद्धांजलि सभा मे नरेन्द्रदेव मिश्र, श्यामधर सोनी, श्रीनाथ मिश्र, राधेश्याम तिवारी, अशोक कुमार मिश्रा, इंजी. रामचन्द्र शुक्ल, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय आदि ने भी अपने सम्बोधन मे कहा कि बीएन सिंह ने सड़क से सदन तक कर्मचारियों की आवाज को बुलंद किया। वे अपनी नेतृत्व क्षमता के नाते विधान परिष सदस्य चुने गये। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से श्रीगोपाल त्रिपाठी, देवी प्रसाद शुक्ल, रामकुमार पाल, दीनानाथ, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, मुनीश चन्द श्रीवास्तव, बुद्धिसागर पाण्डेय, रामदुलारे, भगवान सिंह, सत्यनाम सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, सुरेशरधर दूबे, मिश्रीलाल, रामनरेश चौधरी, सुरेशचन्द शर्मा, 


ओंकार गिरि, रामुकमार पाण्डेय, दीनानाथ गौड़, परमेश्वरी दयाल सिंह, प्रेमप्रकाश मिश्र, मनोज कुमार श्रीवास्तव, घनश्यामलाल श्रीवास्तव, अंगीरा प्रसाद, जब्बार अहमद, श्विसरन चौधरी, हमीदुल्लाह, मोतीलाल, शोभालाल यादव, मो. सिद्धीक, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, राममिलन चौधरी, सुखसागर, भानुप्रताप सिंह, अरूण कुमार पाण्डेय, ओंकार सिंह, हरीलाल यादव, मेहीलाल, दिलीप कुमार, राजदेव यादव, जंगबहादुर, छोटेलाल यादव, रामयज्ञ, प्रदीप कुमार शुक्ल, धर्मप्रकाश उपाध्याय, रामसूरत यादव, नंदरानी देवी, रमाकान्त चौधरी, रामकुमार लाल, जोखू यादव, राजेश्वरी उपाध्याय, संतोष कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, रामचेत सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी ने स्व. बीएन सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad