Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लिव इन मे रह रहे पार्टनर एक दूसरे का हाथ पकड़कर तीसरी मंजिल से कूदे



नोयडा मे लिव इन मे रह रहे पार्टनर
एक दूसरे का हाथ पकड़कर तीसरी मंजिल से कूदे

गौतमबुद्ध नगर (ओ पी श्रीवास्तव)।
नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गाँव में किराये के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक व युवती सोमवार को तीसरी मंजिल से कूद गए। घटना में युवक की मौत हो गई है जबकि युवती का ईलाज चल रहा है। अस्पताल में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया तथा युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। 


अस्पताल में युवती की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि चौड़ा गाँव में किराये के मकान में रहने वाले पुनीत (35 वर्ष) तथा कुमारी विद्या (20 वर्ष) ने  किराये के मकान की 3 मंजिल से नीचे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुनीत तथा विद्या आपस में बॉयफ्रेंड तथा गर्लफ्रेंड थे। पुनीत चौड़ा गाँव में किराये पर रहता था जबकि विद्या नवादा गाँव में रहती थी। पुनीत नोएडा की एक प्राईवेट कंपनी में काम करता था। रविवार की देर रात विद्या उससे मिलने कमरे में आई थी। 


पुलिस को अभी तक यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर रात में ऐसा क्या हो गया कि युवक व युवती 3 मंजिल से नीचे कूद पड़े। नोएडा पुलिस इस घटना की अलग-अलग पहलू से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर उनके साथ कोई अनहोनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। वैसे देखा जाए तो नोएडा में लिव इन रिलेशनशिप में रहने का रिवाज जिस तेजी से बढ़ रहा है उसी के अनुरुप घटनाएं भी बढ़ रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad