अम्बेडकरनगर मे एक कमरे मे
चार मासूम बच्चों की लाश मिली, मां फरार
यूपी डेस्कः अम्बेडकर नगर जिले के एक घर में 4 बच्चों की लाश मिली है। आरोप है कि मां ने खुद अपने चार मासूम बच्चों को मौत के घाट उतारा और मौके से फरार हो गई। इन बच्चों के पिता नियाज सउदी अरब में नौकरी करते है। शक है कि मां गाजिया खातून ने बच्चों की हत्या की और घर की बालकनी से कूदकर फरार हो गयी। घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला है।
बच्चों को ईट से कुचलकर मारा गया है। बच्चों का पिता जब से विदेश गया, एक बार भी लौटकर नही आया। पुलिस मां की तलाश कर रही है। मरने वाले बच्चों में सफीक (14) सऊद (12) उमर (10) सादिया (8) शामिल हैं। नियाज चार साल से सऊदी में रह रहा है। तब से वह एक बार भी घर नहीं आया। नियाज के चचेरे भाई सलीम के अनुसार नियाज 4 साल से घर नही आया। तीन साल पहले उसने किसी पाकिस्तानी महिला से शादी कर ली थी। एक साल पहले नियाज की पत्नी गाजिया भी सऊदी गई थी।
शनिवार की सुबह 8 बजे जब दूधवाला आया तो घर बंद था। उसने कई आवाज लगाई पर दरवाजा नहीं खुला। इसकी चर्चा उसने पड़ोसियों से भी की। दोपहर 3 बजे तक जब घर से कोई बाहर नहीं निकला, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने 112 पर सूचना दी। पुलिस जब घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। बच्चों की मां गाजिया फरार थी। नीचे वाले फ्लोर के कमरे में बेड पर सभी बच्चों के शव एक-दूसरे से सटे हुए पड़े थे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर बच्चों की मौत का कारण पता चलेगा। इसके बाद सुसंगत कार्यवाही की जायेगी।












Post a Comment
0 Comments