Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती के वाल्टरगंज मे हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल



बस्ती के वाल्टरगंज मे हुआ
सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल

बस्ती, 06 मई।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह मनौरी चौराहे के पास एक सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ढेकी गांव निवासी श्याम नारायण दुबे अपने चचेरे भाई निहाल दुबे के साथ बस्ती से कार द्वारा अपने घर लौट रहे थे। 


मनौरी चौराहे के पास पहुंचते ही एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय श्याम नारायण दुबे ने दम तोड़ दिया। वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। श्यामनारायण की पत्नी और दो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad