Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शादी के एक दिन पहले पेड़ से लटकी मिली प्रेमी युगल की लाश



शादी के एक दिन पहले पेड़ से लटकी मिली प्रेमी युगल की लाश
यूपी डेस्कः
शाहजहांपुर मे बुधवार को एक युवक और युवती के शव पेड़ पर फांसी से लटकते पाये गये। युवती की बृहस्पतिवार को शादी होनी थी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिक्षा भवरे ने बताया कि परौर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव के बाहर खेत में गांव की ही रहने वाली एक युवती व एक युवक के शव पेड़ पर लगे फांसी के फंदे से लटकते पाये गये। 


दरअसल, मामला शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव का है। यहां गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से 2 शव लटके हुए मिले। इनकी पहचान 19 साल की नन्ही यादव और सोमेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती की गुरुवार को शादी थी। लेकिन शादी से एक दिन पहले ही युवती ने जान दे दी। इस घटना ने जहां शादी की तैयारी चल रही थी वहां अब मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। भवरे ने बताया कि मृतकों की पहचान नन्ही यादव (19) तथा सोमेंद्र यादव (19) के रूप में हुई है। युवती की बृहस्पतिवार को शादी होनी थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लगता है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad