Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सामूहिक प्रयासों से हारेगा टीबी रोग- डीटीओ



नाथनगर सीएचसी में समाजसेवी
देवेश मणि द्वारा टीबी रोगियों को पोषण किट वितरण कार्यक्रम
संतकबीर नगर, उ.प्र.। सिद्धार्थ नगर के भीमापार निवासी सामाजिक कार्यकर्त्ता देवेश मणि त्रिपाठी ने संतकबीर के 600 से अधिक क्षय रोगियों को गोद लिया है। वे विभिन्न ब्लाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर  पेषण पोटली बांट रहे हैं। इतने बड़े पैमाने पर टीबी रोगियों को गोद लेकर उनका पोषण करना बहुत महान कार्य है। 


इसी कड़ी में नाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अधीक्षक श्वेतांक सिंह के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित कर 212 टीबी रोगियों को पोषण पोटली दी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये डीटीओ अमित सिंह ने कहा टीबी ठीक होने वाली बीमारी है। सरकार वृहद स्तर पर टीबी मरीजों को निःशुल्क दवायें उपलब्ध करवा रही है। उन्होने कहा सामूहिक प्रयासों से टीबी मुक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है। उन्होने दवाओं का कोर्स पूरा करने की रोगियों से अपील की।


सामाजिक कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी ने कहा समाजसेवा या मानवता का कोई दायरा नही होता। मानवता की सेवा करने का जज्बा हो तो अवसर मिल जाते हैं। इतने सारे रोगियों को पोषण किट देकर जो संतुष्टि मिली वह मंदिरों में माथा टेकने पर भी नही मिलती। उन्होने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान करने वालों के प्रति आभार जताया। आपको बता दें इसके पहले मेहदावल, खलीलाबाद, बघौली आदि जगहों पर देवेश मणि के द्वारा पोषण पोटली का वितरण किया गया है। 


पोषण पोटली मे च्यवनप्राश, प्रोटीनेक्स पाउडर, चना, गुड़, बाज़रा, मक्का, दलिया, दाल, ज्वार, सोयाबीन बड़ी, किसमिस, चौहाड़ा, बिस्किट, साबुन आदि दिया गया। वितरण मे मीडिया दस्तक न्यूज के डायरेक्टर अशोक श्रीवास्तव, जिला क्षय रोग अधिकारी अमित कुमार सिंह, अधीक्षक सीएचसी नाथनगर श्वेतांक सिंह, ज़िन्दगी जिला कार्यक्रम समन्वयक अमित आनंद, श्याम जी यादव, पंकज चौबे, सत्यम, अजय, त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad