शर्मनाकः दिल्ली मे फिर निर्भया जैसा कांड
दिल्ली के रानी बाग इलाके में चलती स्लीपर बस मे 30 वर्षीय महिला के साथ निर्भया जैसा कांड हुआ है। वह देर रात फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रही थी. इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़े एक युवक से समय पूछा। युवक ने उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया। बस में पहले से कुछ और लोग मौजूद थे. इसके बाद चलती बस में करीब दो घंटे तक उसके साथ दरिंदगी की गई।
पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान बस अलग-अलग इलाकों में घूमती रही और नांगलोई इलाके तक गई। वह लगातार मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी. बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई। करीब दो घंटे बाद आरोपी महिला को घायल हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए। किसी तरह महिला ने खुद को संभाला और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को कब्जे में ले लिया है. साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस की कई टीमे आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। पीड़िता पीतमपुरा की झुग्गियों में रहती है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है. उसने पुलिस को बताया कि उसके पति बीमार रहते हैं और घर की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है. महिला की तीन छोटी बेटियां हैं. इसी वजह से उसने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया. महिला ने कहा कि अगर वह काम पर नहीं जाएगी तो घर चलाना मुश्किल हो जाएगा।












Post a Comment
0 Comments