Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुकान के अंदर मिली मालिक की लाश



दुकान के अंदर मिली मालिक की लाश
बस्ती, 20 मई।
हर्रैया थाना क्षेत्र के बिहरा रेहरवा गांव में बुधवार सुबह एक किराए की दुकान में 28 वर्षीय युवक पवन कुमार का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की। मृतक के भाई संतोष कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पवन कुमार मंगलवार को अपने ससुराल गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुर ब्रांच से लौटे थे। 


रात में वह अपनी किराए की दुकान में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह काफी देर तक दुकान नहीं खुलने और अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद शटर का ताला तोड़कर दुकान खोली गई, जहां पवन कुमार मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पवन कुमार पिछले कई दिनों से अपने ससुराल में रह रहे थे। वहीं उनके साथ एक सड़क दुर्घटना भी हुई थी, जिसमें उन्हें चोटें आई थीं। पुलिस के अनुसार, मृतक के दाहिने पैर और हाथ में अस्पताल की पट्टियां बंधी मिली हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad