Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन



12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी,
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

बस्ती, 12 जून।
12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग बस्ती, विश्व आयुर्वेद परिषद एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में मोहल्ला पिकोरा बक्श स्थित डॉ. वी.के. श्रीवास्तव के आवास पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ वी के श्रीवास्तव पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी बस्ती वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी एवं द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। यह आयोजन डॉ पूजा वर्मा डॉ. वर्षा शुक्ला डॉ अपर्णा अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित आउटरीच कैंप का भी हिस्सा था। स्वास्थ्य शिविर में 15 बेड कोर्ट एरिया एवं पोखरनी चिकित्सालय के प्रभारी ने लगभग 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी सलाह प्रदान की। साथ ही रोगियों को निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया। 


योग शिविर में योगाचार्या सन्नो दुबे परवेज़ आलम ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। कार्यक्रम में मयंक श्रीवास्तव प्रकाश मोहन श्रीवास्तव मनोज कुमार श्रीवास्तव सौरभ बोस राम प्रकाश पाठक, मिथिलेश पाठक, त्रिलोकी नाथ, निरंकुश शुक्ल सचिव योगाचार्य परवेज आलम, डॉ. अपर्णा अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्वास्थ्य जागरूक लोग उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad