Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कपड़े व आभूषण की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग मे लाखों का हुआ नुकसान



कपड़े व आभूषण की दुकान में
शार्ट सर्किट से लगी आग मे लाखों का हुआ नुकसान

संवाददाता, बस्ती।
परसरामपुर थाना क्षेत्र के श्रृंगीनारी बाजार में स्थित कपड़े व आभूषण की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का कीमती सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। श्रृंगीनारी चौराहा स्थित वर्मा वस्त्रालय और प्रेम ज्वैलर्स के संचालक श्यामबाबू वर्मा बीती रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर अपने घर परसहवा चले गये थे। 


रात्रि दस बजे के करीब दुकान में धुंए का गुबार देखकर पड़ोसी शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गये और फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घंटे भर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर दुकान मालिक श्याम बाबू वर्मा भी मौजूद थे उनके अनुसार नगदी सहित करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण सार्ट सर्किट माना जा रहा है पुलिस और संबंधित विभाग मामले में जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad